Aba News

गिरिडीह में किसान जनता पार्टी का धरना: उच्च न्यायालय के आदेश के बावजूद अंचल अधिकारी की लापरवाही पर गुस्सा

गिरिडीह : सदर अंचल के किसान मंगलवार को किसान जनता पार्टी के अध्यक्ष मुकेश राय की अगुवाई में झंडा मैदान पर जुटे। उनका प्रदर्शन इस मांग को लेकर था कि गिरिडीह के अंचल अधिकारी मोहम्मद असलम को हटाया जाए और उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए।

किसानों का आरोप था कि अंचल अधिकारी बिना घूस लिए रजिस्टर टू की सत्यापित प्रति नहीं दे रहे हैं, जबकि झारखंड उच्च न्यायालय और अपर समाहर्ता महोदय के आदेश स्पष्ट हैं। किसानों ने बताया कि अन्य अंचल में रजिस्टर टू वितरित किए जा रहे हैं, लेकिन गिरिडीह में अधिकारी भ्रष्टाचार पर अड़े हुए हैं। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने सरकार से मांग की कि उन्हें न्याय मिले और उच्च न्यायालय के आदेश का पालन किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें