Aba News

बेंगाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, एक की मौत, दो घायल

गिरिडीह : मोटरसाइकिल व स्कॉर्पियो की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर जिसमें एक युवक की मौके पर हुई मौत वहीं दो युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं घटना बेंगाबाद – चतरो मुख्य मार्ग के बिशनीशरण गाँव समीप का है घटना के संबंध में बताया जाता है एक मोटरसाइकिल में सवार तीन युवक बेंगाबाद की ओर से छोटकी खरगडीहा बाजार की ओर जा रहा था वही विपरीत दिशा में आ रही स्कॉर्पियो ने जोरदार टक्कर मार दिया।

वहीं मौके पर ही एक मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत हो गई वही दो युवक गंभीर रूप से घायल है मौके पर पहुँची बेंगाबाद पुलिस व स्थानीय लोगों के सहयोग घायलों को अस्पताल भेज दिया गया है मृतक की पहचान गांडेय थाना क्षेत्र के संजय हाँसदा के रूप में हुई है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें