Aba News

मोंगिया फैक्ट्री के पास पानी की समस्या और बिजली विभाग की लापरवाही पर राजेश सिन्हा का जोरदार हमला

गिरिडीह : मोंगिया फैक्ट्री के पास पानी की गंभीर समस्या के कारण वार्ड नंबर 35 के करीब 250 घरों में लोग पानी के लिए हाहाकार मचा रहे हैं। माले नेता राजेश सिन्हा ने मौके पर जाकर हालात का जायजा लिया और मोंगिया फैक्ट्री के मालिक से बात की, जिन्होंने समस्या को जल्द हल करने का आश्वासन दिया। वहीं, सिन्हा ने नगर निगम और पीएचडी विभाग को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि यह विभाग आम जनता की समस्याओं को नजरअंदाज कर रहे हैं। इसके अलावा, इलाके में बिजली के झूलते तारों से हादसे हो चुके हैं, लेकिन बिजली विभाग ने अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया। सिन्हा ने चेतावनी दी कि अगर समस्या का समाधान जल्दी नहीं हुआ, तो माले एक बड़ा आंदोलन करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें