गिरिडीह : सेवानिवृत्ति के बाद नगर निगम चालक राजू तुरी को आज नगर निगम यूनियन कार्यालय में सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। इस अवसर पर उप नगर आयुक्त सहित कई वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

समारोह में राज्यध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, जिला अध्यक्ष अंजीत चंद्रा, जिला सचिव लखन हरिजन सहित अन्य अधिकारियों ने राजू तुरी के समर्पण और सेवा की सराहना की। भावुक माहौल में साथियों ने उन्हें शुभकामनाएँ दीं, जिससे उनका योगदान यादगार बन गया।












