गिरिडीह : शनिवार को एक चार वर्षीय मासूम बच्ची की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद, सैकड़ों की संख्या में महिला-पुरुष उग्र प्रदर्शन करते हुए गावां थाना पहुंचे। उन्होंने आरोपी को सजा देने की मांग को लेकर फांसी की सजा देने की आवाज उठाई। महिलाएं और पुरुष हाथों में बच्ची की तस्वीर वाले पोस्टर लिए हुए थे और ‘इंसाफ दो’ के नारे लगा रहे थे। प्रदर्शनकारी पटना से गावां तक पैदल मार्च करते हुए थाना के मुख्य गेट के सामने पहुंच गए, जहां उन्होंने जोरदार विरोध किया।












