Aba News

गिरिडीह में 312 छात्राओं को सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षा का टीका

रोटरी क्लब गिरिडीह कपल ने नवजीवन नर्सिंग होम की मदद से 30 जनवरी 2025 को निर्मला गर्ल्स हाई स्कूल, महेशमुंडा में सर्वाइकल कैंसर टीकाकरण अभियान का सफल आयोजन किया। इस अभियान के तहत 312 छात्राओं को मुफ्त टीके लगाए गए, जिससे उन्हें इस घातक बीमारी से बचाव मिल सके।

क्लब के अध्यक्ष सिद्धार्थ गौरिसरिया, सचिव सिद्धार्थ जैन और परियोजना चेयरपर्सन स्वाती बगाड़िया समेत कई सदस्य इस पहल में शामिल रहे। रोटरी क्लब अब इस अभियान को अन्य स्कूलों तक पहुंचाने की योजना बना रहा है, ताकि अधिक से अधिक बच्चियों को सुरक्षा मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें