गिरिडीह : के श्री कबीर ज्ञान मंदिर में सद्गुरु विवेक साहब निर्वाण महोत्सव का दो दिवसीय आयोजन धूमधाम से हुआ। पहले दिन का शुभारंभ संत कबीर साहब कृत साखीग्रंथ के पाठ से हुआ, जिसमें हजारों श्रद्धालु शामिल हुए।

श्रद्धालुओं ने समाधि स्थल पर चादर अर्पित की, भाव नृत्य और भजन संध्या का आनंद लिया। मुख्य आकर्षण ‘जागो हिंदू जागो’ नाटक रहा, जिसमें हिंदू संस्कृति पर आक्रांताओं के आक्रमण और इतिहास की वास्तविकता को उजागर किया गया।

इस दौरान गुरु गोविंद धाम मंदिर की 21वीं वर्षगांठ भी धूमधाम से मनाई गई। सद्गुरु मां ने अपने दिव्य उद्बोधन में आध्यात्मिक जागरूकता और राष्ट्र निर्माण का संदेश दिया। कार्यक्रम का समापन महाआरती और भंडारे के साथ हुआ।














