गिरिडीह : के झंडा मैदान में गुरुवार को श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग, झारखंड, रांची के तत्वाधान में “दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला-2025” का आयोजन हुआ। इस मेले में जिला परिषद अध्यक्ष मुनिया देवी, उप विकास आयुक्त स्मृता कुमारी सहित कई प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

रोजगार मेले में 27 कंपनियों ने भाग लिया, जहां 145 अभ्यर्थियों को नौकरी का ऑफर लेटर मिला, जबकि 379 युवाओं को शॉर्टलिस्ट किया गया। उप विकास आयुक्त ने कहा कि जिले के युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार देने के लिए ऐसे मेले लगातार आयोजित किए जाएंगे, ताकि बड़ी कंपनियां स्थानीय युवाओं को पहचानकर नौकरी दे सकें।













