Aba News

ब्लड डोनेशन कैम्प का आयोजन गिरिडीह में

गिरिडीह : सीसीएल गिरिडीह एरिया के अस्पताल में सीसीएल और रेड क्रॉस की संयुक्त पहल पर एक सफल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्घाटन सीसीएल के जीएम, परियोजना पदाधिकारी और चीफ मेडिकल अफसर ने मिलकर किया। 20 से ज्यादा लोगों ने रक्तदान के लिए पंजीकरण कराया और रक्तदान की प्रक्रिया लगातार जारी रही।

सीसीएल के महाप्रबंधक ने बताया कि जिले में 100 से ज्यादा थैलेसिमिया मरीजों को रक्त की जरूरत है और इस शिविर से रक्त की कमी को दूर किया जाएगा। परियोजना पदाधिकारी ने कहा कि यह चौथा शिविर है और आगे भी ऐसे कैम्प आयोजित किए जाएंगे। इस अवसर पर सीसीएल अस्पताल के चीफ मेडिकल ऑफिसर परिमल सिन्हा समेत अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें