Aba News

गिरिडीह चौकीदार भर्ती परीक्षा में मेघा सूची की मांग को लेकर अभ्यर्थियों का अनिश्चितकालीन धरना जारी

गिरिडीह : में चौकीदार भर्ती परीक्षा की मेघा सूची जारी करने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों का आंदोलन एक बार फिर तेज़ हो गया है। गिरिडीह जिला छात्र संघ के बैनर तले अभ्यर्थियों ने समाहरणालय परिसर में अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।

उनका आरोप है कि अन्य जिलों में भर्ती प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, जबकि गिरिडीह के लिए अब तक मेघा सूची जारी नहीं की गई। इस मुद्दे पर पिछले दिनों भी उपायुक्त से आश्वासन मिलने के बावजूद आज तक सूची जारी नहीं हुई, जिससे अभ्यर्थियों में रोष है। वे अब जिला प्रशासन से शीघ्र मेघा सूची जारी करने और भर्ती प्रक्रिया को पूरा करने की मांग कर रहे हैं। धरने में रितेश कुमार राय, रामलखन सिंह, कृष्णदेव सिंह समेत कई अन्य सफल अभ्यर्थी शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें