Aba News

गर्भवती महिलाओं को ठगने वाले तीन साइबर अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद किए मोबाइल और सिम कार्ड

गिरिडीह :  पुलिस ने साइबर अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन ठगों को गिरफ्तार किया है, जो खुद को एयरटेल पेमेंट बैंक का अधिकारी बताकर और गर्भवती महिलाओं को मातृत्व लाभ का झांसा देकर ठगी कर रहे थे। गुप्त सूचना के आधार पर बेंगाबाद थाना क्षेत्र के फुरसोडीह गांव में छापेमारी कर अदालत अंसारी, समीर अंसारी उर्फ इसाक अंसारी और समसुद अंसारी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने इनके पास से चार मोबाइल फोन और पांच सिम कार्ड बरामद किए हैं।

गिरिडीह एसपी डॉ. बिमल कुमार ने प्रेस वार्ता में बताया कि साइबर थाना और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया। गिरफ्तार अपराधियों ने पूछताछ में कबूला कि वे लोगों को ठगने के लिए विभिन्न योजनाओं का सहारा लेते थे। इस छापेमारी में साइबर डीएसपी आबिद खान, विजय कुमार, पुनित कुमार गौतम समेत कई अधिकारी शामिल थे। पुलिस इस मामले की गहन जांच कर रही है और साइबर ठगी पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चला रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें