गिरिडीह बराकर : मोनी अमावस्या के पावन अवसर पर बुधवार को बराकर नदी तट पर आस्था का अद्भुत नज़ारा देखने को मिला। सुबह 6 बजे से देर शाम तक हज़ारों श्रद्धालुओं ने पवित्र स्नान कर भगवान शिव की पूजा-अर्चना की और ब्राह्मणों को दान-दक्षिणा देकर पुण्य अर्जित किया।

श्री श्री 108 श्री बाबा बराकर धाम समिति की ओर से विशेष सुविधाओं का इंतज़ाम किया गया था। मंदिर के पुजारी प्रभाकर पांडे ने बताया कि यह मंदिर पिछले 100 वर्षों से आस्था का केंद्र रहा है, जहां दूर-दूर से भक्त अपनी मनोकामनाएं पूर्ण करने आते हैं। आयोजन में सचिव राजेंद्र, कोषाध्यक्ष आकाश कुमार गुप्ता, महामंत्री आकाश कुमार साहू समेत कई सदस्य सक्रिय रूप से शामिल रहे।














