Aba News

शिक्षा में नवाचार: बरगंडा के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में विद्यालय स्तरीय शोध गोष्ठी का आयोजन

गिरिडीह : बरगंडा स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में बुधवार को विद्यालय स्तरीय शोध गोष्ठी आयोजित की गई, जिसमें शिक्षण में नवाचार और समस्याओं के समाधान पर मंथन हुआ। प्रधानाचार्य आनंद कमल ने कहा कि विद्या भारती योजना में शोध का विशेष महत्व है, जिससे शिक्षकों को शिक्षण संबंधी चुनौतियों का व्यावहारिक समाधान मिलता है।

विद्यालय के शोध प्रमुख अजीत मिश्रा ने क्रियात्मक शोध को शिक्षकों के लिए अनिवार्य बताते हुए इसकी विधियों पर प्रकाश डाला। पीपीटी के माध्यम से शोध प्रक्रिया को समझाते हुए प्रदीप कुमार सिन्हा ने बताया कि शोध से शिक्षा पद्धति को और प्रभावी बनाया जा सकता है। इस अवसर पर मोनिका सिंह, पंकज कुमार सोनी, विकास कुमार, पंकज कुमार उपाध्याय समेत समस्त शिक्षकों का सराहनीय योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें