Aba News

जागो हिंदू जागो: गीता ग्रंथ का भव्य नाट्य मंचन कल

गिरिडीह : के श्री कबीर ज्ञान मंदिर में कल, 30 जनवरी 2025 से सद्गुरु विवेक साहब निर्माण महोत्सव का शुभारंभ होगा। इस भव्य आयोजन में संत कबीर साहब के साखी पाठ से कार्यक्रम की शुरुआत होगी, वहीं मुख्य आकर्षण रहेगा “जागो हिंदू जागो” नाट्य मंचन और सद्गुरु मां का दिव्य उद्बोधन। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटने की संभावना है, और मंदिर को आकर्षक रूप से सजाया गया है। ब्रह्मलीन संत विवेक साहब जी महाराज को पूर्ण आत्मज्ञानी और त्रिकालदर्शी संत माना जाता है, जिनकी समाधि पर हर वर्ष हजारों श्रद्धालु श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं। अध्यात्म, भक्ति और वैराग्य के इस पावन अवसर का साक्षी बनने मंदिर परिसर पहुंचे!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें