Aba News

महाकुंभ यात्रा के दौरान औरंगाबाद में रघुनाथ महथा का निधन, झामुमो नेता समेत गांव में शोक

गिरिडीह : जिले के देवरी प्रखंड के पर्वतुडीह गांव निवासी 65 वर्षीय रघुनाथ महथा का बुधवार सुबह बिहार के औरंगाबाद में महाकुंभ जाने के दौरान निधन हो गया। बताया जा रहा है कि मंगलवार शाम से बुधवार सुबह तक भीषण जाम की स्थिति बनी हुई थी। वे अपने पीछे पत्नी, दो बेटे और दो बेटियां छोड़ गए हैं। उनके निधन पर झामुमो नेता कृष्ण मुरारी शर्मा समेत कई स्थानीय नेताओं और ग्रामीणों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें