Aba News

गिरिडीह में दिल दहला देने वाली हत्या, युवती का क्षत-विक्षत शव बरामद

गिरिडीह : जिले के नवडीहा ओपी क्षेत्र में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। कुरहोबिंदो पंचायत के उंटापत्थर इलाके में एक 20 वर्षीय युवती का शव बेहद वीभत्स हालत में मिला। युवती के शरीर के हाथ-पांव समेत कई अंग काटकर अलग किए गए और शव को जमीन में दफना दिया गया था।

जब कुत्तों ने शव को खोदकर निकाला, तो इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर पहचान की कोशिश में जुट गई है। यह बर्बर हत्या कई सवाल खड़े कर रही है—आखिर कौन था इस खौफनाक वारदात के पीछे?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें