Aba News

खूनी संघर्ष से दहला पचंबा, दुकान के बाहर घात लगाकर हमला, परिवार पर जानलेवा वार

गिरिडीह : पचंबा थाना क्षेत्र में जमीनी विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। बोड़ो निवासी धर्मेंद्र साहू, उनकी पत्नी रेणु देवी और बेटी कुमकुम पर धारदार हथियार से हमला हुआ, जिसमें धर्मेंद्र और उनकी पत्नी को गंभीर चोटें आईं और बेटी को अंदरूनी चोटें।

धर्मेंद्र का आरोप है कि सुरेश साहू समेत 10-12 लोगों ने घात लगाकर हमला किया, उनके साथ दुर्व्यवहार और परिवार की महिलाओं की लाज भंग की कोशिश की। दूसरी ओर, द्वितीय पक्ष ने भी मारपीट का आरोप लगाया। यह विवाद अब खतरनाक स्तर पर पहुंच चुका है। मामला थाना तक पहुंचा, लेकिन आरोप है कि स्थानीय प्रशासन पर भी प्रभाव डाला जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें