Aba News

जनता दल यूनाइटेड के जिला अध्यक्ष त्रिभुवन दयाल ने शीतलपुर विस्फोट काण्ड की गंभीरता को देखते हुए NIA से मामले की जांच कराने की मांग की

गिरिडीह : के शीतलपुर इलाके के रविवार की रात्रि में एक घर में हुए भीषण विस्फोट के बाद जायजा लेने जनता दल यूनाइटेड के जिला अध्यक्ष त्रिभुवन दयाल घटना स्थल पर पहुंचे। इस मौके पर इन्होंने आस पास के लोगों से घटना को लेकर जानकारी ली। वहीं क्षतिग्रस्त घर का जायजा लिया।

इस बाबत इन्होंने विस्फोट की घटना को NIA से जांच कराने की मांग की है। कहा कि इस इस जांच के बाद दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा और दोषियों को कड़ी सजा देने की भी बात कही। कहा कि इस तरह के घटना को अंजाम देने वाले अन्य स्थानों पर ब्लास्ट जैसे घटना कर सकते है। इसलिए फौरन इसकी जांच होनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें