Aba News

शोक सभा में दिवंगत वासुदेव राम को दी श्रद्धांजलि

गिरिडीह : जिला अधिवक्ता संघ के भवन में आज अधिवक्ता वासुदेव राम की मृत्यु के उपरांत शोक सभा का आयोजन किया गया। सभा में दिवंगत आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखा गया। जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष प्रकाश सहाय ने वासुदेव राम को एक विद्वान और ज्ञानी अधिवक्ता बताते हुए उनके योगदान को सराहा।

महासचिव चुन्नूकांत ने शांति प्रार्थना की, जबकि सैकड़ों अधिवक्ता और अधिवक्ता लिपिक इस मौके पर उपस्थित हुए। 23 जनवरी 2025 को उनका निधन हुआ था, जिसके कारण 26 जनवरी को शोक सभा नहीं हो पाई थी। आज उनका श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें