Aba News

झामुमो की आवश्यक बैठक: सदस्यता अभियान को मिली नई गति

गिरिडीह : बस स्टैंड रोड स्थित झामुमो जिला कार्यालय में सोमवार को एक अहम बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष संजय सिंह ने की। इसमें नवगठित संयोजक मंडली, केंद्रीय समिति के नेता, कार्यकर्ता, और सभी प्रखंडों के निर्वतमान पदाधिकारी शामिल हुए।

बैठक में पंचायत कमेटी के गठन और प्रखंड स्तर पर कमेटियों के विस्तार के साथ-साथ सदस्यता अभियान को गति देने पर चर्चा हुई। जिला अध्यक्ष ने बताया कि गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन ने सदस्यता अभियान की शुरुआत कर दी है, और अब इसे व्यापक स्तर पर चलाया जाएगा। बैठक में कई प्रमुख नेता और सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें