गिरिडीह : के टीआरपी +2 उच्च विद्यालय में आज करियर एक्सेस इंडिया फाउंडेशन द्वारा आसमां फाउंडेशन के सहयोग से करियर लॉन्चिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी वसीम अहमद ने छात्रों को विभिन्न क्षेत्र जैसे हॉस्पिटलिटी, टूरिज़्म, एग्रीकल्चर, और टेक्निकल क्षेत्रों में करियर की अपार संभावनाओं के बारे में बताया।

उन्होंने बताया कि छात्र केवल साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स ही नहीं, बल्कि प्रोफेशनल और वोकेशनल कोर्स भी कर सकते हैं। साथ ही सीएआईएफ के सोमनाथ डे ने महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया, जबकि गिरिडीह महिला थाना प्रभारी दीपमाला कुमारी ने छात्रों को सोशल क्राइम से अवगत कराया। कार्यक्रम में बैंक ऑफ इंडिया के एलडीएम अमृत कुमार चौधरी, डीडीएम नाबार्ड आशुतोष प्रकाश समेत अन्य सम्मानित अतिथि उपस्थित थे।













