
झारखंड के गिरिडीह जिले के प्रमुख उद्योगपति सुरेश जालान ने 90 करोड़ रुपये की लागत से एक प्राइवेट जेट खरीदी है। सुरेश जालान देश के सबसे अमीर कारोबारियों में से एक हैं ,भारत में इनका स्थान 299 हैं, इस लग्जरी विमान में 10 सीटें हैं और इसे स्विट्ज़रलैंड से मंगवाया गया है। शनिवार को यह विमान गिरिडीह के बोडो हवाई अड्डे पर लैंड हुआ, जहां इस विमान का उद्घाटन 26 जनवरी को किया गया, जिससे यह दिन और भी खास बन गया। उद्घाटन के बाद विमान को सिंगापुर के लिए रवाना करने की योजना बनाई गई है। सुरेश जालान झारखंड के सबसे बड़े कारोबारी है ये कार्बन रिसोर्स के मालिक हैं और गिरिडीह के उद्योग जगत में उनकी प्रतिष्ठा बेहद उच्च है। उनके इस नए निवेश ने ना केवल गिरिडीह बल्कि पूरे झारखंड में हलचल मचा दी है।













