गिरिडीह : सावित्री डेंटल केयर एंड इंप्लांट सेंटर में बड़े ही धूमधाम से गणतंत्र दिवस के अवसर पर रविवार को झंडा फहराया गया। इस मौके पर डॉ पूजा कुमारी ने झंडोतोलन किया। मौके पर डॉक्टर मोहित कुमार एवं उनके अन्य सहयोगी मौजूद थे।
इस अवसर पर राष्ट्रीय गान के साथ झंडे को सलामी दी गई और देश के महापुरुषों को याद करते हुए नमन किया किया। झंडा तोलन के बाद डॉक्टर पूजा कुमारी ने संविधान निर्माण और भारत को मिली आजादी के बारे में जानकारी दी बताया कि हम सभी देश के नागरिकों को अपने संविधान पर गर्व करने की आवश्यकता और बताएं मार्ग पर चलना है।



