76वे गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिले भर में उत्साह और उमंग के साथ रविवार को झंडा फहराया गया और तिरंगे को सलामी दी गई। इस मौके पर गिरिडीह कोर्ट परिसर में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अरविंद कुमार पांडे ने झंडा फहराया इसी तरह जनसंपर्क कार्यालय में जिला जनसंपर्क पदाधिकारी नगर थाना मुफस्सिल थाना ओर पचंबा थाना परिसर में थाना प्रभारी द्वारा तिरंगे को सलामी दी गई सदर अस्पताल में सिविल सर्जन ने तिरंगा फहराया नगर निगम कार्यालय में उपनगर आयुक्त प्रशांत कुमार लायक ने तिरंगा फहराया। इसी तरह राजनीतिक दलों के कार्यालय में भी झंडा रोहण का कार्य किया गया। इसी तरह जिले भर में बड़े ही उत्साह के साथ आन बान और शान से गणतंत्र दिवस के अवसर पर झंडा फहराया गया।
गिरिडीह कोर्ट परिसर
जनसंपर्क कार्यालय
पचंबा थाना परिसर
सदर अस्पताल
नगर निगम कार्यालय



