गिरिडीह के पिरटांड थाना क्षेत्र में एक आदिवासी महिला ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के युवा प्रकोष्ठ के प्रखंड सचिव ताज हुसैन पर जबरन धर्म परिवर्तन और शादी का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने एससी-एसटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। झारखंड मुक्ति मोर्चा ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पांच सदस्यीय जांच कमेटी बनाई है और ताज हुसैन को सभी पदों से निलंबित कर प्राथमिक सदस्यता भी रद्द कर दी है। हालांकि, ताज हुसैन ने इसे राजनीतिक साजिश बताया है।



