Aba News

जन शिकायत समाधान कार्यक्रम का किया गया आयोजन, कई मामलों का हुआ निष्पादन, DIG रहे मौजूद

गिरिडीह : पुलिस के द्वारा जन शिकायत समाधान कार्यक्रम का आयोजन बुधवार को नगर भवन में आयोजित किया गया। जिसमें DIG संजीव कुमार शामिल हुए। इसके अलावा एसपी डॉक्टर विमल कुमार डालसा सचिव सोनम बिश्नोई शामिल थी।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप जलाकर किया गया। कार्यक्रम में में घरेलू हिंसा से जुड़े कई मामले सामने आए। इस दौरान मुफ्फसिल थाना इलाके की एक छात्रा पचंबा थाना के SI संजय सिंह पर गंभीर आरोप लगाए कि उसका भाई मारपीट के मामले का आरोपी था और पचंबा थाना के SI संजय सिंह ने पुलिस जांच के नाम पर उसका मोबाइल जब्त कर लिया और मोबाइल घुमाने के नाम पर करीब एक साल से थाना का चक्कर लगा रहा है।

छात्रा रिमझिम की बात सुनने के बाद DIG ने एसपी डॉक्टर विमल कुमार से रिपोर्ट मांगा और पुलिस अधिकारी द्वारा छात्रा से मोबाइल छीनने के मामले को बेहद गंभीर कहा और छात्रा का मोबाइल वापस लौटाने की बात कही। वहीं कार्यक्रम में जमीन विवाद से जुड़े कई मामले सामने आए। लेकिन जन समाधान कार्यक्रम में ऐसे कुछ मामले पर चर्चा कर समाधान करने का निर्देश दिया गया। वहीं कार्यक्रम में एसडीपीओ जीत वाहन, डीएसपी नीरज सिंह, साइबर डीएसपी आबिद खान, प्रोबेशनल डीएसपी नीलम कुजूर और कैलाश महतो के साथ कई और अधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें