गिरिडीह : जिले के चुंजका ग्राम पंचायत में मंगलवार को CCL के सहयोग से 16 नंबर स्कूल के पास फ्री मेगा मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। एनसीआरएपी फंड के तहत आयोजित इस शिविर में जनरल फिजिशियन, स्त्री रोग, हृदय रोग, शिशु रोग, हड्डी रोग विशेषज्ञ, और होम्योपैथिक डॉक्टरों ने अपनी सेवाएं दीं।

शिविर में ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच कर उचित परामर्श और मुफ्त दवाइयों का वितरण किया गया। स्थानीय मुखिया ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कैंप से ग्रामीणों को बेहतर और सुलभ चिकित्सा सेवाएं प्राप्त होती हैं।












