Aba News

शैक्षणिक भ्रमण के लिए 93 छात्रों का गिरिडीह से जसीडीह के लिए प्रस्थान

गिरिडीह जिला के 93 छात्र/छात्राएँ आज, 20 जनवरी को अपराह्न 02:30 बजे, समाहरणालय भवन, पपरवाटांड़ से शैक्षणिक भ्रमण पर जसीडीह के लिए रवाना हुए। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधीक्षक श्री मुकुल राज ने झण्डा दिखाकर बच्चों को शुभकामनाएँ दीं और उन्हें यात्रा के दौरान सुरक्षा एवं सावधानियों का पालन करने की निर्देशित किया।

शैक्षणिक भ्रमण का यह आयोजन राज्य परियोजना कार्यालय, राँची द्वारा IRCTC के सहयोग से कराया जा रहा है। इस भ्रमण में बच्चे 23 जनवरी 2025 को वापसी करेंगे, और इस दौरान वे रात 08:00 बजे ट्रेन के माध्यम से वाराणसी के लिए प्रस्थान करेंगे। इस महत्वपूर्ण अवसर पर अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, गिरिडीह एवं परियोजना कर्मी भी उपस्थित रहे, जिन्होंने बच्चों को इस यात्रा के लिए प्रेरित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें