झारखंड पुलिस महानिदेशक और पुलिस आईजी के आदेश पर गिरिडीह जिले में 22 जनवरी 2025 को जन शिकायत समाधान कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम नगर भवन, डुमरी अनुमंडल, बगोदर सरिया अनुमंडल और खोरीमहुआ अनुमंडल के विभिन्न स्थानों पर होगा। इस अवसर पर जिले के नागरिक अपनी शिकायतें दर्ज करवा सकते हैं, जिन्हें त्वरित रूप से हल किया जाएगा। जो मामले कार्यक्रम के दौरान निपट नहीं पाएंगे, उन्हें एक निश्चित समय पर हल किया जाएगा। गिरिडीह पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस कार्यक्रम में शामिल होकर अपनी समस्याएं साझा करें। शिकायतें मोबाइल नंबर 9241891347 या ईमेल jansikayat&giridih@jhpolice-gov.in पर भी भेजी जा सकती हैं।












