गिरिडीह : नगर निगम के मानदेय कर्मी पदम केडिया को उनके सेवानिवृत्ति के बाद सम्मान और श्रद्धा के साथ विदाई दी गई। इस अवसर पर राज्य के अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, अजीत चंद्र, राम कुमार सिन्हा , लखन हरिजन सहित नगर निगम के विभिन्न वर्गों के कर्मचारी उपस्थित थे। सभी ने पदम केडिया की सेवा और समर्पण की सराहना की और उनके योगदान को याद करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। यह आयोजन गिरिडीह नगर निगम परिवार के लिए एक भावुक पल था, जहां एक लंबे समय तक निगम के साथ जुड़े रहे कर्मी को सम्मानजनक विदाई दी गई और उनका मार्गदर्शन लिया गया। इस समारोह में सभी ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और उनके योगदान को सराहा।













