Aba News

कार-टेम्पो टक्कर में दो की मौत, 4 गंभीर रूप से घायल

गिरिडीह जिले के बिरनी प्रखंड में बाराडीह पेट्रोल पंप के पास रविवार शाम को हुए सड़क हादसे में दो लोगों की जान चली गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों में 45 वर्षीय रजनी देवी और 60 वर्षीय चंद्रशेखर राम शामिल हैं।

ये सभी राजदह धाम नेचर पार्क घूमने जा रहे थे, तभी एक कार ने टेम्पो को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे टेम्पो पलट गया और यह भीषण दुर्घटना हुई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चंद्रशेखर की रास्ते में मौत हो गई। रजनी के परिवार में शोक की लहर दौड़ गई, क्योंकि वह दिल्ली से शादी समारोह में शामिल होने के बाद अपने परिवार के साथ घूमने जा रही थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें