Aba News

गांव कांग्रेस कमेटी की विशाल जन आक्रोश रैली, अमित शाह के बयान पर कड़ी निंदा

गावां प्रखंड में रविवार को कांग्रेस कमेटी ने अंबेडकर भवन में बैठक आयोजित की, जिसकी अध्यक्षता कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष रणधीर चौधरी और संचालन मरगूब आलम ने किया। इस दौरान एक विशाल जन आक्रोश रैली का आयोजन किया गया, जो गांवा अंबेडकर भवन से होते हुए गांवा बाजार और ब्लॉक परिसर में समाप्त हुई। रैली में देवरी प्रखंड पर्यवेक्षक कपिल देव राय और कांग्रेस नेता मरगूब आलम ने गृह मंत्री अमित शाह के डॉ. भीमराव अंबेडकर पर की गई निंदनीय टिप्पणी की कड़ी आलोचना की। आलम ने कहा कि जो व्यक्ति संविधान के निर्माता पर उंगली उठाए, वह देश और समाज के लिए शर्मनाक है। उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र सरकार अब तक गरीबों के लिए कुछ नहीं कर पाई और लगातार अंबेडकर के योगदान को नकारने का काम कर रही है। इस कार्यक्रम में कांग्रेस के कई कार्यकर्ता भी उपस्थित थे, जिन्होंने अमित शाह के बयान के खिलाफ एकजुटता दिखाते हुए विरोध प्रदर्शन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें