Aba News

लोन घोटाले में युवक फरार, 120 महिलाओं के नाम पर उठाए डेढ़ करोड़ रुपये का लोन

गिरिडीह के गावां में महिलाओं के साथ एक बड़ा धोखाधड़ी का मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने 120 महिलाओं के नाम पर डेढ़ करोड़ रुपये का लोन उठाकर फरार हो गया। आरोप है कि युवक ने महिलाओं को भारत फाइनेंस कंपनी के माध्यम से समूह लोन देने का झांसा दिया,

लेकिन बाद में पता चला कि लोन युवक ने अपनी जरूरतों के लिए लिया था। इसके विरोध में महिलाओं ने सड़क जाम कर विरोध जताया, और पुलिस ने आरोपी युवक का सामान और पिकअप वाहन जब्त कर लिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें