Aba News

एनएफडीपी पोर्टल पर मत्स्य कृषकों का सीएससी के द्वारा निःशुल्क पंजीकरण

बिरनी प्रखंड : मुख्यालय के अंतर्गत केशोडीह पंचायत में रविवार को पंचायत स्तर पर कैंप का आयोजन कर पंचायत के मत्स्य कृषकों का एनएफडीपी पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराया गया साथ ही रजिस्ट्रेशन प्रमाण पत्र वितरण किया गया वही सीएससी संचालक गौतम कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत सभी सक्रिय मत्स्य किसान, मत्स्य श्रमिक, विक्रेता, सूक्ष्म एवं लघु उद्यम स्वामित्व तथा मछली पालन से संबंधित अन्य किसान को मत्स्य किसान समृद्धि सह योजना के तहत राष्ट्रीय मत्स्य पालन डिजिटल प्लेटफार्म (एनएफडीपी) में निबंधित जा रहा है जो कि पूरी तरह नि:शुल्क है

ताकि मात्स्यिकीय से जुड़े सभी मत्स्य कृषकों, मछुआरों, मत्स्य विक्रेता, फ़ीशफूड तैयार करने वाले, मछली के जाल बुनने वाले, मत्स्य उद्यमी तथा इससे संबंधित सभी हितधारों को सरकार के द्वारा समय समय पर उपलब्ध कराए जा रहे बीमा योजना एवं ऋण से संबंधित लाभ मिल सके I वहीं मौके पर पवन वर्मा, दीपक वर्मा,अशोका वर्मा,मुकेश वर्मा, बीरेंद्र वर्मा, मुन्ना प्रसाद वर्मा, अमर शक्ति, भीम प्रसाद, सुनील कुमार आदि मौके पर उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें