Aba News

बगोदर डैम में डूबे व्यक्ति का शव छह दिन बाद मिला

बगोदर के खंभरा डैम में डूबे व्यक्ति तुलेश्वर सिंह का शव शनिवार को छठे दिन डैम में तैरता हुआ मिला। ग्रामीणों ने शव देखकर पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद शव को बाहर निकाला गया। 13 जनवरी को नहाने गए तुलेश्वर सिंह के डूबने की सूचना पर एनडीआरएफ की टीम ने चार दिन तक तलाशी अभियान चलाया,

लेकिन कोई सफलता नहीं मिली थी। शव मिलने की खबर पर पूर्व विधायक विनोद कुमार सिंह और एसडीएम संतोष गुप्ता सहित कई अधिकारी मौके पर पहुंचे। शव बरामदगी की पुष्टि थाना प्रभारी विनय कुमार यादव ने की। इस दर्दनाक घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें