Aba News

कालेज बंद कर गहरी नींद में सोया है खंडोली इंस्टीट्यूट का मैनेजमेंट सिस्टम

गिरिडीह का खंडोली इंस्टीट्यूट करीब दो महीने से बंद पड़ा है, जिससे छात्रों का भविष्य अंधेरे में जा रहा है। पढ़ाई में रुकावट के साथ-साथ छात्रों को छात्रवृत्ति और अन्य जरूरी प्रमाण पत्र भी नहीं मिल रहे।

इस गंभीर समस्या को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने शनिवार को उपायुक्त को लिखित आवेदन देकर कॉलेज को जल्द खोलने की मांग की है। छात्रों का कहना है कि कॉलेज बंद होने के कारण उनकी आगामी परीक्षा में भी समस्याएँ आ सकती हैं, और आपसी विवादों का खामियाजा उन्हें उठाना पड़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें