Aba News

गावां प्रखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा का वन भोज और कार्यकर्ता मिलन समारोह

गावां प्रखंड के बेला महादेव के पास हदहदवा मैदान में शनिवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा पार्टी ने वन भोज और कार्यकर्ता मिलन समारोह का आयोजन किया। मुख्य अतिथि धनवार के पूर्व विधायक निजामुद्दीन अंसारी ने नव वर्ष और मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दी।

इस दौरान उन्होंने गावां प्रखंड में अधिकारियों की मनमानी के खिलाफ कड़ी चेतावनी दी और 26 जनवरी के बाद मुख्यालय में धरना प्रदर्शन की बात कही। अंसारी ने संगठन के सदस्यता अभियान को गति देने का निर्देश भी दिया। कार्यक्रम में बी सूत्री अध्यक्ष अजय सिंह, वाहब खान, समसुल हक, सोनू कुमार समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें