Aba News

गिरिडीह में रक्तदान शिविर, सड़क सुरक्षा माह के तहत जागरूकता कार्यक्रम

गिरिडीह : सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत गिरिडीह जिले में शनिवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसे जिला प्रशासन, रेडक्रास और ब्लड बैंक ने समाहरणालय परिसर में आयोजित किया। उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा समेत कई प्रशासनिक अधिकारियों और स्थानीय नागरिकों ने रक्तदान किया।

इस अवसर पर 64 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया, और लक्की ड्रा के तहत 25 विजेताओं को हेलमेट प्रदान किए गए। सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र भी दिए गए। इस मौके पर उपस्थित लोगों ने आम जनता से रक्तदान की अहमियत को समझाते हुए बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें