गिरिडीह में मारवाड़ी ब्राह्मण चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा भगवान परशुराम, शिव-परिवार और हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यह यात्रा झगरी से शुरू होकर शहर के विभिन्न इलाकों का भ्रमण करते हुए अरगाघाट पहुँची, जहाँ विधि-विधान से पूजा कर कलश में जल भरा गया और फिर यात्रा झगरी लौट आई। इस पवित्र आयोजन में सैकड़ों महिलाओं ने हिस्सा लिया। धार्मिक नारों से गूँजते माहौल ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया।













