गिरिडीह जिला कपड़ा व्यापारी संघ की वार्षिक आम बैठक सह पिकनिक कार्यक्रम सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। बैठक में संघ के 160 से अधिक जीवन सदस्यों में से 134 सदस्यों ने भाग लिया। संघ उपाध्यक्ष नील कमल भरतिया ने बैठक की अध्यक्षता किया। इस बैठक में गिरिडीह जिला चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष निर्मल झुनझुनवाला और वरिष्ठ सदस्य सुनील मोदी जैसे प्रतिष्ठित अतिथियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

उन्होंने व्यापारियों की चुनौतियों और व्यापार वृद्धि की रणनीतियों पर अपने महत्वपूर्ण विचार साझा किए। श्री झुनझुनवाला ने सभी व्यापारियों को समस्याओं के समाधान में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। बैठक में एक्टिव लर्नर ग्रुप गिरिडीह चैप्टर का शुभारंभ हुआ। नील कमल भर्तिया द्वारा इस पहल की शुरुआत की गई। इस समूह का उद्देश्य व्यापार प्रबंधन, व्यक्तिगत उत्कृष्टता, वृद्धि, और सफलता के क्षेत्र में सदस्यों को सशक्त बनाना है बताया गया। इसी तरह संघ भवन निर्माण का प्रस्ताव

समेत अन्य कई बिंदुओं पर चर्चा कर अहम निर्णय लिया गया। मौके पर पदम जैन पूर्व अध्यक्ष, राजेश सुराना पूर्व अध्यक्ष, विकास अग्रवाल ,रवि कंघवे संयुक्त सचिव, सूरज तिबडेवाल कोषाध्यक्ष, निर्मल झुनझुनवाला, सुनील मोदी,नील कमल भर्तियां, एवं सभी गण्यमन लोग शामिल हुए













