Aba News

गिरिडीह में किसान मेले का आयोजन, किसानों को मिला योजनाओं का लाभ

गिरिडीह जिले के झंडा मैदान में जिला प्रशासन ने किसान मेला सह कृषि प्रदर्शनी का आयोजन किया, जिसमें किसानों की उगाई गई फसलें, फल, सब्जियां और फूल प्रदर्शित किए गए। कृषि, मत्स्य और पशुपालन विभाग के स्टॉल्स पर सरकारी योजनाओं और सब्सिडी की जानकारी दी गई।

जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए किसानों को जागरूक किया गया। मेले में आधुनिक कृषि उपकरण भी प्रदर्शित किए गए। कार्यक्रम का निरीक्षण उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा और जिला कृषि पदाधिकारी ने किया, जिन्होंने किसानों से संवाद कर योजनाओं का फीडबैक लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें