Aba News

जान से मारने की नियत से हमलावरों की गिरफ्तारी, पुलिस की सख्त कार्रवाई

गिरिडीह जिले में पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है, जहां जमुआ थाना क्षेत्र के चुंगलो निवासी दो अपराधियों रितेश पाण्डेय और अनिमेश पाण्डेय को गिरफ्तार किया है। ये दोनों आरोपी मणिलाल वर्मा पर जान से मारने की नियत से हमलावर थे। जानकारी के अनुसार, इन अपराधियों ने जमुआ थाना क्षेत्र के रंगामटी गांव में मणिलाल वर्मा पर हमला किया था, जिससे गांव में सनसनी फैल गई।

पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी अपराधियों को गिरफ्तार किया और उनके पास से एक देशी कट्टा तथा दो बाईक भी बरामद की। इस गिरफ्तारी में ग्रामीणों की भी मदद रही, जिन्होंने पुलिस को सूचना दी। बाकी बचे अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। घटना की जानकारी खोरीमहुआ एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी। इस घटना से यह साबित होता है कि पुलिस अब अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने में लगी है, और इससे यह संदेश भी जाता है कि अपराधियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें