Aba News

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के 10 वर्ष, पर्यावरण संरक्षण और महिला सशक्तिकरण का संदेश

गिरिडीह : समाहरणालय परिसर में “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान” के 10 वर्षों के उपलक्ष्य में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। केंद्रीय मंत्री, महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, अन्नपूर्णा देवी ने एक बेटी-एक पौधा मिशन के तहत पौधारोपण करते हुए समाज को बेटी बचाने और पर्यावरण संरक्षण का महत्वपूर्ण संदेश दिया।

उन्होंने कहा कि पौधारोपण केवल पर्यावरण के लिए नहीं, बल्कि समाज के संस्कार और सोच को बदलने का एक तरीका है। इस कार्यक्रम में उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे, जिन्होंने महिला सशक्तिकरण और वृक्ष रक्षा के लिए सरकार द्वारा चलाए जा रहे अभियानों पर जोर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें