Aba News

पूर्वी क्षेत्र युवा महोत्सव का चैंपियन बना विनोबा भावे विश्वविद्यालय

गिरिडीह : विनोबा भावे विश्वविद्यालय ने 38वें पूर्वी क्षेत्र युवा महोत्सव में चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया। इस प्रतियोगिता में गिरिडीह कॉलेज सहित विश्वविद्यालय के सभी कॉलेजों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

कोलकाता के सिस्टर निवेदिता विश्वविद्यालय में 8 से 12 जनवरी तक आयोजित इस महोत्सव में विश्वविद्यालय के इतिहास में पहली बार पूर्वी क्षेत्र की चैंपियन बनने का गौरव हासिल हुआ। आगामी मार्च में दिल्ली के नोएडा में नेशनल स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित होगी।

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर पवन कुमार पोद्दार ने खिलाड़ियों और टीम को इस सफलता के लिए बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें