गिरिडीह : अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के 40वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में बुधवार को मायुम गिरिडीह द्वारा कार्यक्रम के दूसरे पतंग महोत्सव का आयोजन किया गया। बता दे कि गिरिडीह शाखा द्वारा 7 दिवसीय कार्यक्रम किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज का कार्यक्रम किया गया। पतंग बाजी के दौरान बच्चों का चेहरा खिल उठा। बच्चों ने जमकर पतंगबाजी का लुप्त उठाया। इस आयोजन को सफल बनाने में प्रांतीय उपाध्यक्ष नीलकमल भरतिया, पूर्व अध्यक्ष धीरज जैन, शाखा अध्यक्ष राहुल केडिया, सचिव अंकित सरावगी, कोषाध्यक्ष शशांक अग्रवाल, रवि बसईवाला, अंकुश बसईवाला, आयुष धंधारिया और मीडिया प्रभारी निखिल झुंझुनवाला का महत्वपूर्ण योगदान रहा।













