Aba News

शहीद कॉमरेड महेंद्र सिंह की शहादत दिवस पर जनसैलाब बगोदर कूच करेगा

गिरिडीह और गांडेय विधानसभा क्षेत्रों से सैकड़ों की संख्या में मजदूर, किसान, छात्र, और नेतृत्वकारी माले केडर 16 जनवरी को शहीद कॉमरेड महेंद्र सिंह की शहादत दिवस पर बगोदर कूच करेंगे। नए पुलिस लाइन के पास कोलीमरांग में हुई बैठक में गिरिडीह विधानसभा प्रभारी राजेश सिन्हा ने कहा कि कॉमरेड महेंद्र सिंह दबे-कुचले वर्गों की बुलंद आवाज और एक क्रांतिकारी नेता थे। उनके साहस और संघर्ष से सत्ता तंत्र विचलित था, जिसके कारण उनकी हत्या कर दी गई।

बैठक में चुन्नू अंसारी, नासिर अंसारी, सुरेश तुरी समेत कई नेताओं ने भाग लिया। असंगठित मजदूर संगठन, मोटर कामगार यूनियन और महिला संगठन भी इस रैली में शामिल होंगे। प्रीति भास्कर और निशांत भास्कर के नेतृत्व में महिलाएं, जबकि कन्हाई पांडे और नवीन पांडे के नेतृत्व में मजदूर वर्ग बगोदर कूच करेंगे। राजेश सिन्हा ने कहा कि शहीद महेंद्र सिंह आज भी जनता के दिलों और खेत-खलिहानों में जीवित हैं। उनके आदर्शों पर चलते हुए हजारों लोग आज भी हक और न्याय की लड़ाई में लाल झंडा थामे हुए हैं। गिरिडीह की जनता की ओर से उन्हें लाल सलाम।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें