गिरिडीह बढ़ाकर नदी : मकर संक्रांति के दिन बुधवार को बढ़ाकर नदी तट पर भारी भीड़ देखी गई, जहां श्री श्री 108 श्री बाबा बराकर धाम समिति ने श्रद्धालुओं के लिए व्यापक इंतजाम किए थे। लोग नदी में स्नान करने के बाद भगवान शिव के मंदिर में पूजा अर्चना करते हुए ब्राह्मणों को दान दक्षिणा दिया। इसके बाद श्रद्धालुओं ने खिचड़ी मेले का आनंद लिया, जो पिछले 100 वर्षों से परंपरा के रूप में हर साल आयोजित होता है।

इस वर्ष भी हजारों श्रद्धालु पहुंचे और श्रद्धा भाव से पूजा अर्चना की। मंदिर पुजारी प्रभाकर पांडे ने बताया कि इस परंपरा के तहत दान पुन करने से 7 पीढ़ियों के आत्मा को शांति मिलती है। समिति के अध्यक्ष शंकर केसरी ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्था की थी, जिसमें सचिव राजेंद्र, कोषाध्यक्ष आकाश कुमार गुप्ता, महामंत्री आकाश कुमार साहू, मंत्री दिलीप कुमार और अन्य सदस्य मौजूद थे।













