Aba News

जननायक रीतलाल प्रसाद वर्मा की पुण्यतिथि मनाई गई

गिरिडीह : कोलावेरी मजदूर यूनियन संघ के केंद्रीय उपाध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार वर्मा और जिला परिषद की अध्यक्ष मुनिया देवी के नेतृत्व में आज जननायक रीतलाल प्रसाद वर्मा की पुण्यतिथि को जिला परिषद वर्मा चौक पर श्रद्धांजलि अर्पित कर मनाई गई। इस अवसर पर डॉ. वर्मा ने कहा कि जननायक रीतलाल वर्मा सिर्फ कोडरमा के ही नहीं, बल्कि पूरे झारखंड के महान नेता थे, जिन्होंने गरीब, पिछड़े, मजदूर और असहाय लोगों की मदद कर उन्हें उनके अधिकार दिलवाए। उन्होंने अपना पूरा जीवन लोगों की समस्याओं के समाधान में समर्पित किया और हमेशा उनके हक के लिए संघर्ष किया। डॉ. वर्मा ने आगे कहा कि आज भी हम उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लेते हुए समाज सेवा में आगे बढ़ने का प्रयास करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें