गिरिडीह :15 जनवरी 2025: समाहरणालय सभागार में आज उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान पर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस दौरान विभिन्न सरकारी योजनाओं के समग्र क्रियान्वयन की समीक्षा की गई, जिनमें प्रधानमंत्री आवास योजना, जन आरोग्य योजना, उज्ज्वला योजना, पोषण अभियान, कृषि योजनाएं और कौशल विकास कार्यक्रम शामिल हैं। उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि इस अभियान का उद्देश्य जनजातीय क्षेत्रों में जीवन स्तर को सुधारना और सामाजिक-आर्थिक मानकों को ऊपर उठाना है, जिससे इन गांवों में सतत विकास और समृद्धि संभव हो सके।













