Aba News

इनर व्हील क्लब आफ गिरिडीह सनशाइन द्वारा हुनर सेंटर के बच्चों संग मकर संक्रांति का जश्न

पचंबा स्थित सहाय निवास में इनर व्हील क्लब आफ गिरिडीह सनशाइन द्वारा 14 जनवरी को मकर संक्रांति के अवसर पर हुनर सेंटर के बच्चों संग उल्लास भरा उत्सव मनाया। पीडीसी पूनम सहाय की देखरेख में चल रहे इस केंद्र में क्लब की सेक्रेटरी राखी झुनझुनवाला ने बच्चों को पतंग सजाने का हुनर सिखाया, जहां इनर व्हील का लोगो लगाकर पतंगों को ऊंची उड़ान दी गई- यह संदेश देते हुए कि क्लब भी ऊंचाइयों को छुएगा।

एडवोकेट तान्या सहाय द्वारा स्पॉन्सर पेंटिंग प्लॉटर भी वितरित किए गए। पीडीसी पूनम सहाय ने अपने पिता की स्मृति में बच्चों को गरम टोपी और सॉक्स दिए, साथ ही तिलकुट और बिस्किट का वितरण भी किया गया। इस कार्यक्रम में क्लब की प्रेसिडेंट सोनाली तरवे, ट्रेसर स्मृति आनंद, एडिटर दीप्ति सिन्हा, चार्ट प्रेसिडेंट रंजना बगड़िया, और अन्य सदस्यों ने सहभागिता की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें